तालबेहट। सोमवार को अपने जनपद प्रवास के दौरान राज्यमंत्री डॉ. जयराम के न आने से चुरावनी में लोग उनके आने का काफी देर रात इंतजार करते रहे।
डॉ. जयराम को दोपहर एक बजे के लगभग विकास खंड तालबेहट के ग्राम चुरावनी में पहुंच कर विकास कार्यों का अवलोकन एवं अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा कार्यक्रम निर्धारित था। जिसके लिए जूनियर हाईस्कूल चुरावनी में काफी तैयारियां की गई थीं। जनता काफी समय तक उनका इंतजार करती रही। उनके न आने से ग्रामीण मायूस रहे। इसके बाद उन्हें पूराकलां के मजरा पठारी में आयोजित एक रिंग सेरेमनी कार्यक्रम में भी शामिल होना था। लेकिन उनकी तबियत खराब होने से वह दोनों कार्यक्रम में शामिल न हो सके।