फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: आजादी से अब तक सड़क निर्माण की राह देख रहे विजयपुरा के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमरौला के मजरा विजयपुरा में आजादी के बाद से अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। कच्चे मार्ग से गर्मी और सर्दी में हिचकोले खाकर लोग निकल जाते हैं। लेकिन बारिश में मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है। पैदल चलने वालों को चूता-चप्पल हाथ में लेकर निकलना पड़ रहा है। तीन किलोमीटर के इस रास्ते से बचने के लिए 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम कुमरौला के 800 लोगों को सड़क नहीं मिल पाई है। तीन किलोमीटर के कच्चे मार्ग पर बारिश के मौसम में चलना मुश्किल हो जाता है। बारिश से रास्ता दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में लोगों को हाईवे स्थित सतरवांस ओवरब्रिज से कुमरौला होकर 10 किमी जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें