फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जज्बा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को हुई। इस दौरान देशभक्ति का जज्बा दिखा। एसपी ने रिहर्सल परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। पुलिस कर्मी विभिन्न टोलियाें के साथ परेड करेंगे। करीब एक पखवाड़े से पुलिस लाइन के ग्राउंड पर पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड व एनसीसी के छात्रों द्वारा परेड का रिहर्सल करने में जुटे हुए है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी लाइन/पाली रक्षपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक जगदीश चंद्र सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
आठ टोलियां होंगी परेड में शामिल
परेड ग्राउंड पर आठ टोलियां परेड करेगी। इसमें चार टोली पुलिस सिपाहियों की, दो टोली महिला पुलिस कर्मियों की, एक टोली होमगार्ड की और एक टोली एनसीसी के छात्रों की रहेगी। एक टोली में 21 लोग शामिल रहेंगे। यह सभी आठ टोली अपने अपने टोली कमांडर के साथ कदम ताल करते हुए परेड करेगी और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगे। वहीं, अन्य टोलियों में फायर ब्रिगेड के वाहन, एसओजी की टीम, डायल-112 सहित बाइक पर पुलिस कर्मी परेड करते हुए सलामी देंगे।
विज्ञापन

-
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसपी ने दिलाई पुलिसकर्मियों को शपथ
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारीगण को निर्वाचन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने की शपथ दिलाई। सामूहिक रूप से मतदान करने और लोगों को इसके लिए जागरूक करने की शपथ ली। इसके साथ जिले के सभी पुलिस कार्यालयों, थाना, कोतवाली, चौकियों में सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें