फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हवाई अड्डा बनने का रास्ता साफ, बची भूमि के अधिग्रहण पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। यहां हवाई अड्डा बनने का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर बची ढाई एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने पर मुहर लगा दी है। अब भूमि अधिग्रहण कर जल्द नागरिक उड्डयन विभाग को सुपुर्द कर दी जाएगी। हवाई अड्डा बनने से विकास के पंख लग जाएंगे।
शहर की सीमा से सटे सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए करीब 91 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता थी। 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय कर ली गई, लेकिन करीब 2.5 हेक्टेयर भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका बैनामा नहीं हो पाया। इन भूमियों के अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। अधिग्रहण के लिए शासन ने अब प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दी है। वर्तमान में आपसी समझौते से 78 करोड़ से 89.90 हेक्टेयर भूमि क्रय कर ली गई है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होते ही हवाई अड्डा का निर्माण प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन




बल्क ड्रग पार्क व औद्योगिक इकाइयों के गठन में सहायक होगा हवाई अड्डा
हवाई अड्डा के निर्माण से बड़े निवेशकों को यहां आने में सुविधा होगी, इससे नई औद्योगिक इकाइयों के गठन में आसानी होगी। देश ही नहीं अन्य देशों से जनपद के यातायात संपर्क जुड़ जाएंगे।
-
पर्यटन विकास में मिलेगी मदद
हवाई अड्डा निर्माण से हवाई यातायात प्रारंभ हो जाएगा, इससे यहां विदेशों से आने वाले पर्यटक भी सीधे पहुंच सकेंगे। जनपद में देवगढ़ में जैन व बौद्ध मूर्तियों का समागम, कई ऐतिहासिक, प्राकृतिक व प्राचीन दर्शनीय स्थल हैं।
विज्ञापन


हवाई अड्डा निर्माण के लिए शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा था, उसे मंजूरी मिल गई है। अधिग्रहण पूर्ण कर विभाग को भूमि सौंप दी जाएगी।-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें