फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का रूट बदलने से परेशान रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/जाखलौन। बीना रेलवे स्टेशन पर शनिवार को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बैठे यात्रियों में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब ट्रेन के रवाना होते समय अचानक उसके रूट बदलने की सूचना जारी हुई। बीना से रूट बदलने की सूचना पर यात्री चलती गाड़ी से ही स्टेशन पर अपना सामान लेकर उतर गए। यात्रियों में रेलवे के प्रति भारी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

रेल विभाग ने कोरबा से अमृतसर जाने वाली 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का रूट बीना जंक्शन से मेरठ तक परिवर्तित किया है। इसकी जानकारी अधिकतर यात्रियों को नहीं है। भोपाल से धौर्रा, ललितपुर, बसई, बबीना व झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों को बीना स्टेशन पर उतरना पड़ा, जबकि धौर्रा, ललितपुर, तालबेहट, बसई स्टेशन पर यात्री गाड़ी का इंतजार करते नजर आए। जब पूछताछ कार्यालय पर जानकारी ली तो मायूस होकर टिकट वापस कर घर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें