फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से निकल रहे यात्री

विज्ञापन
धौर्रा स्टेशन पर ट्रेन के नीचे से निकलते यात्री - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
धौर्रा(ललितपुर)। धौर्रा स्टेशन पर दादर अमृतसर एक्सप्रेस आने के समय लूप लाइन पर मालगाड़ी खड़ी कर दी जाती है। जिससे यात्रियों को जान जोखिम में डालकर मालगाड़ी के नीचे से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन प्रबंधक से इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुबह-शाम को आने वाली पठानकोट एक्सप्रेस के समय पर ही मालगाड़ी खड़ी होने से यात्रियों को मालगाड़ी के नीचे से निकलना पड़ रहा है। जिससे कभी भी कोई घटना होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। ग्राम प्रधान धीरज यादव ने रेलवे अफसरों से समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है। उधर स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि ग्रामीणों की शिकायत को कंट्रोलर के लिए भेज दिया गया है। वहीं से इस समस्या का निस्तारण हो सकेगा।
ट्रेन किस लाइन पर आएगी इसका निर्णय कंट्रोलर करता है। ग्रामीणों की शिकायत को कंट्रोलर के लिए भेज दिया गया है। वहां से जो निर्देश मिलेंगे, उससे अवगत करा दिया जाएगा। - निरंजन कुमार मीना, स्टेशन अधीक्षक, धौर्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें