फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मेमू का समय बदलने से यात्रियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखलौन/ललितपुर। झांसी से ललितपुर होकर बीना जाने वाले मेमू का समय बदल गया है। इससे बीना जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधा होगी। एक अगस्त से समय बदलने के विरोध में दैनिक यात्रियों ने मंडल रेल प्रबंधक झांसी को संबोधित एक ज्ञापन धौर्रा रेलवे मास्टर को सौंपा। उन्होंने बताया कि 11 बजे से यह ट्रेन चलेगी, तो इससे यात्रियों को परेशानी होगी। बीना और धौर्रा में समय से यात्री नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने वर्तमान समय के अनुसार ही मेमू चलाने की मांग की है। ज्ञापन पर यशपाल सिंह परिहार, लोकेंद्र सिंह राजपूत, लखन मिश्रा, जयराम रजक, सियाराम शर्मा, पवन शर्मा आदि यात्रियों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें