फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बच्चों के शव देख बिलख पड़े मां-बाप

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन क्षेत्र के ग्राम ऐरा में सड़क हादसे में दो सगे भाई-बहन के शवों को देख घायल मां और इंदौर से आया पिता सहित पूरा गांव बिलख पड़ा। पिता के इंदौर से आते ही घायल मां ने बच्चों को देखने की इच्छा जताई, जिस पर दोनों को मोर्चरी में ले जाकर शवों को दिखाया गया। बच्चों के शव देख स्ट्रेचर पर लेटी मां और पिता रो पड़े, यह देख गेट के बाहर खड़े पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं। ग्राम ऐरा में सोमवार दोपहर में कार और ऑटो की टक्कर में दो मासूम भाई बहन इंदौर के थाना बाणगढ़ के कुशवाहा नगर निवासी दीक्षा (08) व दीपेश (06) की मौत हो गई थी। उनकी मां कविता भी गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जो मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। कविता अपनी जेठानी के मायके में 21 जून को आयोजित दस्टौन समारोह में पालना देकर आई थी और 23 जून को इंदौर लौटने के लिए ऑटो से जाखलौन से ललितपुर आ रहे थे, तभी ग्राम ऐरा में यह हादसा हो गया। पिता बबलू इंदौर में ही था। रिश्तेदारों ने उसे मोबाइल से घटना की जानकारी दी तो मंगलवार सुबह वह ललितपुर आया। जहां मां कविता भर्ती है, उसी अस्पताल की मोर्चरी में बच्चों के शव रखे गए थे। मां ने बच्चों को एक बार देखने की इच्छा जताई तो उसे स्ट्रेचर से मोर्चरी ले जाया गया। मां के साथ पिता भी मौजूद था। जब बच्चों के शवों को मोर्चरी से बाहर निकाला गया तो असहाय मां-पिता बिलख कर रो पड़े और बोले बड़ी मन्नतों से दोनों बच्चे मिले थे। अब वे भी साथ छोड़कर चले गए और जीवन सूना हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें