फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पैरा मिलिट्री और पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक और पैरामिलिट्री फोर्स ने फ्लैग मार्च और एरिया डॉमिनेशन किया। क्रिटिकल व संवेदनशील बूथों पर जाकर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।
पुलिस अधीक्षक और उपजिलाधिकारी सदर चंद्रभूषण प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स और पैरामिलिट्री फोर्स ने मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। सदनशाह के मजार से घुसियाना मस्जिद, जेल चौराहा, अजीतपुरा, महावीरपुरा, रावरपुरा, मऊठाना इमाम चौक, नदीपुरा, आजाद चौक होते हुए गोविंद नगर से टेल्को मैदान पहुंचे। यहां से कैलगुवां चौराहा के रास्ते आजाद चौक से शनिचरा चौराहा, घंटाघर, जीआईसी होते हुए जिला अस्पताल और वापस सदन शाह तक फ्लैग मार्च और एरिया डॉमिनेशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने आम लोगों से संवाद किया और चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। लोगों को यह भी बताया कि कोई व्यक्ति अचार संहिता का उल्लंघन करता है तो इसकी सूचना चुनाव हेल्प लाइन नंबर 7839697416/डायल-112 / संबंधित थाना या चौकी पुलिस को दें। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, केंद्रीय सशस्त्र के कंपनी कमांडर संजीव झा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शशिभूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें