पंडवन मेला का भ्रमण करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा
- फोटो : LALITPUR
डोंगरा खुर्द /ललितपुर। पांचवें दिन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पांडवन धाम पहुंचे। उन्होंने धाम पर स्थित हनुमान मंदिर जाकर भगवान के दर्शन किए। इसके उपरांत पांडवों द्वारा निर्मित पिंडियों के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि पांडवन धाम के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अभी रोशनी के लिए सोलर प्लांट लगवाया गया है और यहां तक सड़क निर्माण के लिए वन विभाग के अधिकारियों व जिलाधिकारी से भी इस दिशा में बात कर के सड़क निर्माण का रास्ता निकाला जाएगा, साथ ही पांडवन धाम को पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री को ललितपुर में लाने की बात कही। उनके साथ वरिष्ठ नेता श्री राम पटैरिया, हरनारायण शर्मा, बृजकिशोर तिवारी, रतीराम पटेल, नारायण सिंह सेंगर, शैलेन्द्र राजा, निर्मल भौती, चंदन सिंह प्रधान, दीपेन्द्र सिंह, इन्द्र पाल सिंह, रघुनाथ सिंह, राजाराम, महेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
पंडवन मे पांडवों के प्रतीकों के दर्शन करते सदर विधायक रामरतन कुशवाहा- फोटो : LALITPUR