फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पंचायत सहायकों ने क्राप कटिंग में ड्यूटी लगाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र सौंपकर क्रॉप कटिंग में लगाई गई ड्यूटी का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मात्र छह हजार के मानदेय में सभी विभागों का वह कार्य नहीं कर सकते हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर ड्यूटी कटवाने का आश्वासन दिया है।
ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए पत्र में बताया कि उन्हें हाल में जबरन क्राप कटिंग सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि यह राजस्व विभाग का कार्य है। साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि वह पूरे दिन ग्राम पंचायतों के कार्यों में व्यस्त हैं। इसके बाद भी उन्हें अन्य कार्य सौंपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उन्हें पांच रुपये प्रति कार्ड का भुगतान होना था, जो अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। पत्र पर शैलेंद्र, राहुल, महेंद्र, रामदेवी, रानी, रामकुमार, सपना आदि के हस्ताक्षर बताए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पंचायत सहायकों की क्रॉप कटिंग में ड्यूटी कटवाने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता की जा जाएगी, साथ ही इनके रुके हुए भुगतान संबंधित विभाग से कराए जाएंगे। -नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें