फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: पल्लेदार की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मंडी से पल्लेदारी करके लौट रहे ग्रामीण की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
थाना बार अंतर्गत ग्राम गडिया निवासी महीप (32) गल्ला मंडी में पल्लेदारी करता था। बुधवार रात को वह बाइक से घर लौट रहा था। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम भौंरसिल के पास हाईवे पर वह पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं पड़ा रहा। इस बीच गल्ला मंडी से काम करके घर जा रहे गांव के कुछ लोगों को महीप सड़क किनारे पड़ा दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हाईवे एबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है और वह दो भाई-एक बहन में छोटा था। सीओ सदर अभय नारायण राय ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें