पाली (ललितपुर)। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से नगर पंचायत द्वारा विभिन्न मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया।
मंदिर मोहल्ला कुरयाना, हरिया वार्ड और पंडयाना सहित कई मोहल्लों में सैनिटाइजेशन कराया गया। इसके अलावा बस स्टैंड परिसर, सैंट्रल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जिला सहकारी बैंक, हॉस्पिटल, डाकखाना, सहरिया बस्ती आदि पब्लिक प्लेस पर पूर्ण रूप से छिड़काव किया गया। अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल के आदेश पर चरण सिंह यादव ने नगर पंचायत कर्मचारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। मंदिर मुहल्ला पहुंचे चरण सिंह यादव ने सफाई नायक राजू वाल्मीक को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कोई भी सफाई नायक व सफाई कर्मचारी कार्य से अनुपस्थित मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं दो से पांच बजे तक प्रतिदिन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे। इस बीच कोई भी कर्मचारी अपने कार्य से अनुपस्थित मिलता है तो अधिशासी अधिकारी को अवगत करा कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।