तिरंगे की रोशनी से जगमग पाली तहसील
पाली। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर्व को लेकर तहसील को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। देर शाम तहसील परिसर रोशनी से जगमगा उठा। तहसील में की गई सजावट का उपजिलाधिकारी घनश्याम भारतीय ने निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित कर्मचारियों को पर्व को गरिमामय व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि 2 अक्तूबर को स्वच्छता, सत्य और सादगी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तहसील परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही। संवाद