फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में पैंटर की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मुहल्ला पठापुरा निवासी एक पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला पठापुरा निवासी जमुना प्रसाद (45) पुत्र मथरू बरार ठेके पर मकानों की पेंटिंग, पुताई आदि का काम करता है। मंगलवार की सुबह वह डोंड़ाघाट स्थित बिंदुआ कालोनी में ग्राहक से मकान में पुताई के रुपये लेने पहुंचा था, इसी दौरान उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। उसका एक साथी उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया और उसके परिजनों को भी सूचना दी। उपचार के दौरान उसकी हालत अधिक बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन ने उसके शव को मोर्चरी में रखवा दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और चार बेटियां हैं, जिनमें दो बेटियों की शादी हो चुकी है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें