फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड के कारण हो रही है बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन पहले आंधी के कारण छह टावर गिर गए थे, जिससे बिजली आपूर्ति गड़बड़ा गई थी। सोलर पावर प्लांट और माताटीला से बिजली लेकर काम चलाया जा रहा था, लेकिन अब मांग बढ़ जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति गड़बड़ा गई है। शाम को छळ बजे से रात भर बिजली नहीं आ रही है। ओवरलोडिंग के कारण गांवों की बिजली ठप हो जाती है। गर्मी के कारण बिजली की डिमांड बढ गई है, लेकिन गांवों में शाम से बिजली गुल हो जाती है इस कारण ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग ने दस टावरों का काम पूरा होने के लिए दस दिन का समय लगने की बात कही थी, लेकिन अब तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें