फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेट शराब बिक्री करते पकड़े गए तीन सेल्समेन

विज्ञापन
daru.jpeg - फोटो : daru.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। एसडीएम और सीओ सिटी ने अधिक दाम पर शराब बेचते दो सेल्समैन को पकड़ा। दोनों को आबकारी विभाग को सौंप कर आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर को बृहस्पतिवार सुबह 7:40 बजे सूचना मिली कि शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा स्थित गोविंद सागर बांध के पास स्थित देशी शराब की दुकान शासन द्वारा निर्धारित समय से पहले खोलकर ओवर रेट पर बिक्री की जा रही है जिस पर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने सीओ सदर फूल चंद के साथ बृहस्पतिवार की सुबह 8:15 बजे मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया जिसमें पाया कि वहां शराब की दुकान पर बिक्री की जा रही थी। देशी शराब क्वार्टर का सरकारी निर्धारित मूल्य पचास रुपये है, लेकिन मौके पर बैठे सेलर, कुरैचा, नाका मऊरानीपुर निवासी आदर्श राय और ग्राम रामगढ़, जिला टीकमगढ़ निवासी पुष्पेंद्र साठ रुपये में बेच रहे थे। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति ने भी देशी शराब का क्वार्टर खरीदा तो उसे भी 60 रुपये में दिया। दोनों सेल्समैनों को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें