फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलेख चित्रकला में साक्षी प्रथम, कंचन दूसरे स्थान पर रहीं

विज्ञापन
बच्चे को पुरस्कार वितरित करते मुख्य अतिथि - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालय सिमरधा में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की एक ब्लॉक स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मां सरस्वती पूजन के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया गया। सुलेख व चित्रकला में साक्षी प्रथम, कंचन दूसरे एवं अंशुल तीसरे स्थान पर रहा। कुर्सी दौड़ में नरेंद्र प्रथम, प्रशांत विश्वकर्मा दूसरे और शिवानी तीसरे स्थान पर रहीं गायन में ध्रुव बंट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौड़ में नीमखेरा की शालिनी प्रथम, ठगारी की शिवानी दूसरे और पाली की रिचा चौरसिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथियों ने विजयी छात्र-छात्राओें को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रशांत राजपूत, मनीष निरंजन, संदीप नामदेव, शिवशंकर, हरीशंकर चौरसिया, जगदीश, घनश्याम चौरसिया, पुनीत कुमार, महेंद्र राय, ममता कबीर पंथी, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें