ललितपुर। जिला प्रशासन ने गोवंश आश्रयस्थलों को निजी संस्थाओं के माध्यम से संचालन कराने का निर्णय लिया है। जनपद के 19 गोवंश आश्रय स्थल अमझरा, सोजना, दुधई डुगरिया, डगडगी, कल्यानपुरा, कारीपहाड़ी, दुधवा पुलवारा, खिरिया मिश्र, कुंचदों, अनोरा, पालीनिवारी, खांदी, बालाबेहट, हरदारी, अमौरा, बादरोन, पिपरिया, भोरसिल एवं भुचेरा के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इनके संचालन के लिए गैर सरकारी संगठन/समितियों/कृषकों/कृषक संगठनों, इनवायरमेंटल/सोशल एक्टिविस्ट, कार्पोरेट बाॅडीज आवेदन कर सकती हैं। 10 मार्च तक यह आवेदन दिए जा सकते हैं। यह जानकारी मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ भगवान सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि संगठनों को गोवंश के पोषण के लिए धनराशि दी जाएगी। संवाद