ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत ग्राम दैलवारा के मजरा भीमपुरा निवासी राजकुमारी ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि छह जनवरी की सुबह उसके घर पर गांव का एक युवक अपने साथी को लेकर आया। उसके पुत्र पुष्पेंद्र को यहां से पेड़ों की कटाई के काम के लिए चलने को कहा। इस पर उसका पुत्र पुष्पेंद्र उनके साथ चला गया। इस दौरान 7 जनवरी को फोन पर सूचना मिली कि उसके पुत्र पुष्पेंद्र को चोट लग गई और उसका इलाज बिरधा अस्पताल में चल रहा है। वह लोग बिरधा अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उसके पुत्र की मौत हो चुकी है। उसके सिर पर गहरी चोट थी और शरीर में भी चोटें थी। पत्र में महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके पुत्र की हत्या कर दी है। इसका कारण है आरोपी द्वारा उसके विरुद्ध एक झूठा मुकदमा किया गया है जोकि न्यायालय में विचाराधीन चल रहा है। उसी की रंजिश के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी है। पत्र में यह भी बताया गया कि वह तभी से मुकदमा दर्ज कराने को चक्कर लगा रही है। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। पत्र में एसपी से कार्रवाई की मांग की है। संवाद