फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिलाओं को सम्मान के साथ यात्रा कराएं परिचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बस स्टैंड परिसर में महिला यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए बस संचालक व टैक्सी संचालकों को निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को सीट पर बिठाकर सम्मान के साथ यात्रा कराने व महिलाओं को आपात स्थिति में सुरक्षा के लिए जागरूक किया। अंत में बस व टैक्सी चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए यातायात निमयों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सड़कों पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों में मौत की संख्या में कमी लाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एसएल गौड़ ने शहर के घुसयाना स्थित बस स्टैंड पर ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा बस व टैक्सी चालकों व उनके संगठन के साथ बैठक की। जिसमें चालकों व परिचालकों को यात्रा में महिलाओं की समुचित सुरक्षा व सम्मान पूर्वक गंतव्य स्थान तक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बसों में सवार महिलाओं को सुरक्षा की दृष्टि से जारी किए हेल्पलाइन नंबर-1090 की जानकारी दी। वहीं सुरक्षित यात्रा व दुुघर्टनाओं में कमी लाने के लिए वाहन को निर्धारित गति सीमा संचालन करने व वाहन ओवर लोड लेकर संचालन न करें। उन्होंने निर्धारित मार्गों पर वाहन का संचालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान चालक, परिचालक समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बसों में महिलाओं को नहीं मिल पा रहा सम्मान
जनपद यातायात के साधन सुगम नहीं है। यहां पर कुछ मार्गों पर बसों की कमी बनी हुई है। ऐसे में महिलाओं को ठूंस कर यात्रा कराई जा रही है। महिलाओं व बालिकाओं को मजबूरी में खड़े होकर व भीड़ में खड़े होकर यात्रा करना पड़ रही है। यही नहीं बसों में महिलाओं को सीट भले ही निर्धारित की गई, लेकिन इसके बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें