संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रविवार को हुई तेज बारिश से जनपद के बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। बार क्षेत्र में स्थित नवनिर्मित भावनी बांध का जलस्तर जून माह के निर्धारित जलस्तर से अधिक होने लगा। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को भावनी बांध का एक गेट 20 सेंटीमीटर खोलकर 900 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू की गई। अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम भागीरथ ने बताया कि बारिश होने से भावनी बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर तक रखने के लिए एक गेट खोलकर 900 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। आगे बांध का जलस्तर बढ़ने पर गेटों को खोलने की संख्या या ऊंचाई को बढ़ाया जा रहा सकता है। संवाद