फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जिला योजना में एक निकाय से एक ही सदस्य का होगा निर्वाचन

Tue, 13 Jun 2023 12:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पद के लिए पहले होगी वरीयता, दो पदों पर होना है चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में जिला योजना के दो सदस्यों के लिए चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। एक महिला व एक पुरुष के लिए सीट आरक्षित की गई है। जिले के चार निकाय क्षेत्रों में किसी दो निकाय चुनाव क्षेत्र से यह चुनाव होना है। जिला योजना समिति के लिए 16 सदस्य चुने जाते हैं, इसमें 14 सदस्य जिला पंचायत व दो सदस्य निकाय क्षेत्र के होते हैं। जिला योजना के सदस्यों के पर्चों की बिक्री 17 जून को तथा उसी दिन तक नामांकन होगा। मतदान व मतगणना 25 जून को होगी।
जनपद के चार निकाय क्षेत्रों में जिला योजना के लिए दो सदस्यों का चुनाव होना है। एक निकाय क्षेत्र से एक ही सदस्य का चुनाव होगा। इसमें चुनाव में मजेदार बात यह है कि एक निकाय क्षेत्र से एक ही सदस्य चुना जा सकता है। अगर महिला का निर्वाचन निर्विरोध जिस निकाय क्षेत्र हो जाता है। तो वहां पर पुरुष वर्ग के सभी नामांकन निरस्त माने जाएंगे। ऐसे में अन्य निकाय क्षेत्रों से पुरुष वर्ग के प्रत्याशी का चुनाव होगा। जनपद में नगर पालिका परिषद के अलावा, नगर पंचायत तालबेहट, महरौनी व पाली निकाय क्षेत्र हैं। जिनसे दो सदस्यों का चुनाव होना है। इस चुनाव में सभी निकाय सदस्य ही मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक इन लोगों ने लिए नामांकन पत्र
जनपद में जिला योजना के चुनाव के लिए 10 तारीख से नामांकन पत्रों बिक्री प्रारंभ कर दी गई थी। लेकिन शनिवार व रविवार में कोई भी बिक्री नहीं हुई। सोमवार को चार पर्चों की बिक्री हुई। नामांकन पत्र खरीदने वालों में नगर पालिका सदस्य मनमोहन चौबे, गिरीश पाठक, जगदीश यादव व शिवानी कुशवाहा शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें