फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमा पड़ा सम्मान निधि के पात्रों का सत्यापन कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कार्य धीमी गति से चल रहा है। तय अवधि निकल गई है, अब तक महज 80 प्रतिशत ही सत्यापन कार्य किया जा सका है। जबकि विभाग के पोर्टल पर 264710 किसान पंजीकृत हैं। इनमें लगभग दो लाख एक हजार किसानों का ही किया जा सका है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किसानों को आर्थिक रुप से लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई है। इसमें किसानों को एक वर्ष में तीन किश्तों में छह हजार रुपये दिए जा रहे थे। जिले में लगभग दो लाख किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा था। इसके बाद शासन को अपात्रों के सम्मान निधि पाने की शिकायतें मिलीं। इस पर योजना के लाभार्थी किसानों का सर्वे और सत्यापन कराने के निर्देश दिए।
जिले में कृषि विभाग के पोर्टल पर 2,64,710 किसान पंजीकृत थे। इनमें लगभग दो लाख बीस हजार किसानों को सम्मान निधि मिल रही थी। इनका सत्यापन कार्य शुरू किया गया। सत्यापन कार्य को 30 सितंबर तक पूरा होना था, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते तय समय के दो सप्ताह बाद भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। अब तक महज 80 फीसदी सत्यापन ही किया जा सका है, जिसमें 201000 किसानों का सत्यापन किया जा सका है।
विज्ञापन

बीते दिनों जारी किस्त का विभाग नहीं बता सका आंकड़ा
बीते दिन प्रधानमंत्री ने किसानों को दीपावली से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की है। इसमें जनपद के किसानों को भी सम्मान निधि की किस्त जारी की गई है। सत्यापन कार्य पूरा न हो पाने के चलते विभाग सम्मान निधि जारी होने वाले किसानों का आंकड़ा तक नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन कार्य चल रहा है। 80 प्रतिशत हो गया है। शेष जल्द ही पूरा हो जाएगा।
- संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें