खरीफ सीजन में किसानों को बीज के लिए बाजार पर होना पड़ रहा निर्भर
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में इस बार दो लाख 29 हजार हेक्टेयर भूमि पर उड़द बुआई का लक्ष्य रखा गया था। जिसके चलते विभाग सरकारी गोदामों को किसानों को बीज ही उपलब्ध नहीं करा पाया है। किसानों को मजबूरी में बाजार से बीज क्रय करना पड़ा। गोदामों में सिर्फ 40 क्विंटल उड़द का बीज आया है।
जनपद इस वर्ष खरीफ की सीजन में कृषि विभाग किसानों को उड़द के बीज की उपलब्धता नहीं करा पाया है। इस वर्ष उड़द की बुआई का लक्ष्य शासन ने जनपद के लिए 2 लाख 29 हजार हेक्टेयर भूमि पर निर्धारण किया गया था। एक हेक्टेयर में लगभग 15 किलो गेहूं के बीज की आवश्यकता होती है।
इस प्रकार खरीफ की सीजन में किसानों को लगभग 34 हजार 350 क्विंटल उड़द के बीज की आवश्यकता थी, लेकिन सरकारी गोदामों पर सिर्फ 40 क्विंटल बीज की उपलब्ध हो सका। जिससे किसानों को उड़द के बीज के लिए बाजार पर आश्रित होना पड़ा। बताते चलें कि जनपद में खरीफ की फसल में अधिकांश क्षेत्रों में बुआई हो चुकी है। वर्तमान में जो लापरवाही कृषि विभाग द्वारा की गई है। उससे तो ऐसा ही लग रहा है कहीं पूर्व भांति किसानों का खाद के लिए भी परेशान न होना पड़े।
वर्जन
इस वर्ष किसानों को सरकारी गोदामों पर 40 क्विंटल उड़द का बीज उपलब्ध कराया गया है। खरीफ की फसल में किसान अधिकांश अपने घर का बीज का उपयोग में लाते हैं। इससे ज्यादा मांग वैसे भी नहीं होती है।
-राजीव भारतीय, जिला कृषि अधिकारी।