जिला इकाई की बैठक करते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग को खुदरा (रीटेल) व्यापारियों के लिए खतरा बताया गया। जिला अध्यक्ष सुरेश बडेरा ने आरोप लगाया कि देश व प्रदेश का ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के कारण देश में प्रदेश का खुदरा छोटा व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। इससे छोटे-छोटे दुकानदारों का व्यापार चौपट हो चुका है। इस पर केंद्र द्वारा सरकार को रोक लगानी चाहिए। जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई ने आरोप लगाया कि नगर पालिकाओं द्वारा सभी दुकानों पर यूजर टैक्स लगा रही है, इसका जिला उद्योग व्यापार मंडल पुरजोर विरोध करता है। इसकी मांग प्रदेश सरकार से ज्ञापन के माध्यम से की जाएगी। मीटिंग में व्यापारियों का उत्पीड़न कैसे रोका जाए, इस पर चर्चा की गई। नगर में जो लगातार चोरी हो रही हैं, किसी भी चोरी का पर्दाफाश नहीं किया जा रहा है। इस पर संगठन के सभी पदाधिकारियों ने चिंता व्यक्त करते हुए शीघ्र ही पुलिस अधीक्षक से मिलने का निर्णय लिया। डॉ. शादीलाल कामर्शियल कांप्लेक्स में जो दुकानदार है, उनके रेलिंग के कारण मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं। वहां सीढ़ियों की मांग की गई। बैठकमें वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, प्रदेश मंत्री मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा, उद्योग मंच प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, अभिषेक अनोरा, प्रांतीय सदस्य अजय सोनी, बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, प्रदीप त्रिपाठी, सुरेंद्र लारिया, उदय सराफ, महेंद्र टड़ैया आदि उपस्थित रहे।