फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त लेखपाल से ऑनलाइन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। ग्राम साढूमल के एक सेवानिवृत्त लेखपाल के बैंक खाते से किसी ने ऑनलाइन ठगी करके 12.800 रुपये निकाल लिए। पीड़ित जब बैंक में पेंशन लेने गया तो उसे धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। ग्राम साढ़ूमल निवासी जवाहर लाल कुशवाहा पुत्र चऊदे सेवानिवृत्त लेखपाल हैं। वह पेंशन निकालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक शाखा महरौनी में गए। पासबुक में एंट्री कराने के बाद जब पासबुक को गौर से देखा तो उसके होश उड़ गए कि बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी के 12,800 हजार रुपये निकाले गए हैं। एंट्री में यह सारे रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं। यह रुपये 3 जनवरी से 11 जनवरी 2020 के बीच तीन बार निकाले गए हैं, जबकि इस अवधि के दौरान एटीएम कार्ड उन्हीं के पास था। उन्होंने खुद भी इसका इस्तेमाल नहीं किया था। वृद्धावस्था होने के कारण एटीएम से पैसा निकालना नहीं जानते। हैरान करने वाली बात यह भी है कि जिस मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक किया गया है, उस पर भी इस अवधि में बैंक खाते से पैसे निकालने का कोई संदेश नहीं आया। उन्होंने जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें