फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे 15 दिसंबर तक

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन 15 दिसंबर तक मांगे गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन करेंगे। जबकि माध्यमिक शिक्षा परिषश्द से मान्यता प्राप्त स्ववित्त पोषित विद्यालयों के शिक्षक मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किए जाएंगे। शैक्षिक सत्र 2023-24 में राज्य अध्यापक व मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार के चयन के संबंध में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया एक से शुरू हो चुकी है। 15 दिसंबर तक आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद अावेदन करने वाले शिक्षक 16 दिसंबर को डीआईओएस कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा कराएं। इन पुरस्कारों के लिए सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन, संस्कृत माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने वाले प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, अध्यापक पात्र रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें