फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बेरोजगारों को ठगने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर करता था ठगी
विज्ञापन

फतेहपुर, कानपुर सहित जिले में दर्ज हैं मामले
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर राजमार्ग पर बने माताटीला हाईवे कट के पास से एक आरोपी काे गिरफ्तार किया। जो जनपद के बेरोजगारों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर हजारों रुपये वसूलता था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को कोतवाली में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले का आरोपी शाह कुतुबउद्दीन निवासी ग्राम व पोस्ट हसवा जिला फतेहपुर राजमार्ग पर माताटीला कट के पास खड़ा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कोतवाली तालबेहट और ललितपुर में धोखाधड़ी का एक-एक मामला दर्ज है। इसके अलावा कानपुर के बर्रा थाने में एवं थाना थरियांव जिला फतेहपुर में भी पॉक्सो एकट सहित कई धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक, बाली सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें