फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बजाज पॉवर प्लांट की एक यूनिट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
660 मेगावाट क्षमता की है यूनिट, तकनीकी खराबी के कारण आई दिक्कत
विज्ञापन

सोमवार तक सही होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में बजाज पॉवर प्लांट की 660 मेगावाट की एक यूनिट शनिवार को दोपहर में तकनीकी खराबी आ जाने से बंद हो गई। जानकारी मिलते ही इंजीनियर खराबी को दूर करने में जुट गए हैं।
जानकारी के मुताबिक बजाज पॉवर प्लांट में 660 -660 मेगावॉट की तीन यूनिट संचालित हैं। इनमें से एक यूनिट में दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक उत्पादन ठप हो गया। जानकारी मिलते ही इंजीनियर इसकी खराबी को खोजने में जुट गए, लेकिन देर रात तक कोई कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक यूनिट की खराबी को दूर करने के लिए विशेषज्ञों की टीम को लगाया जा रहा है। संभावना है कि सोमवार तक इसे ठीक कर दिया जाएगा। इस संबंध में कंपनी के कोई अधिकारी कुछ भी बताने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें