ललितपुर ।जिले में डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को ब्लॉक बिरधा क्षेत्र के ग्राम उत्तमधाना निवासी एक महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।
ब्लॉक बिरधा के अंतर्गत ग्राम उत्तमधाना निवासी एक 50 वर्षीय महिला को बुखार का सही न होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए जहां पर डेंगू के लक्षणों के आधार पर एनएस-1 जांच की गई। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला का 12 सितंबर को सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेज गया। जिसकी मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। केएस सिंह यादव, जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि उत्तमधाना निवासी महिला की एलाइजा जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। संवाद