फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव का एक दिन का काटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा का कार्य आरंभ नहीं होने पर ब्लॉक तालबेहट की एक पंचायत के सचिव का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मनरेगा एमआईएस रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायत धमकना की समीक्षा की गई। इस दौरान पाया कि ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिस कारण स्थानीय जॉबकार्ड धारक श्रमिकों व प्रवासियों को रोजगार प्राप्त नहीं हो पा रहा है। कई बार मौखिक रूप से, जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठक कर निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ कर श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराया जाए। इसके बाद भी निर्देशों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। लापरवाही के कारण श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस पर उन्होंने पंचायत सचिव पूजा यादव का 26 जून का वेतन काट दिया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में आवंटित ग्राम पंचायत में कार्य प्रारंभ नहीं होता है तो निलंबन की कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें