ललितपुर। कोविड जांच को लिए गए 1,389 व्यक्तियों के सैंपलों की रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
रविवार को टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,389 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए। इनमें 563 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के जिला ग्वालियर निवासी एक 27 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। उसे उपचार के लिए एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में भर्ती किया गया है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,477 पहुंच गई। 1,272 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके गर्ग ने बताया कि 1,389 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 27 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।