ललितपुर। जनपद ललितपुर का 51वां स्थापना दिवस शनिवार को कचहरी प्रांगण में इमली के पेड़ के पास मनाया गया। अधिवक्ता हरदयाल लोधी की अध्यक्षता में हुए आयोजन में यहां हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी धर्म के व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने यहां कहा कि वह सभी जनपद ललितपुर में बिना लड़ाई, झगड़े के भाईचारे के साथ रहते हैं। कार्यक्रम में पंडित महेंद्र पाराशर, सरदार हरविंद सिंह सलूजा, हनीफ खान, प्रमोद, हुरीलाल सरदार, गौरव सिंह, संजय कुमार चौधरी को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता कैलाश नारायण, जानकी प्रसाद बौद्ध, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, दीपक राजपूत, शशिकांत लोधी, अरूण राजपूत, अनुराग सिंह लोधी, भूपेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद