फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महिलाओं की आवाज सुन उपमुख्यमंत्री ने रुकवाया काफिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ावरा। उपमुख्यमंत्री का काफिला रोक महिलाओं ने अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि लोअर रोहिणी बांध के विस्थापितों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोअर रोहिणी बांध स्थित हेलीपैड से पंच कल्याण महोत्सव के लिए कार से जा रहे थे। तभी कुछ ही दूरी पर बड़ी संख्या में चौका गांव की महिलाएं और पुरुषों ने उनके काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन काफिला नहीं रुका क्योंकि पहले से मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सड़क पर आने से रोक दिया। काफिला गुजरते ही ग्रामीणों ने चिल्लाना शुरू कर दिया और हाथ हिलाए। ग्रामीणों की ओर ध्यान जाते ही उपमुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी रुकवाई और बाहर निकलकर उनकी समस्या सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें