ललितपुर। शुक्रवार को 1180 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया है। जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सैंटर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1180 व्यक्तियों के नमूने लिए। इनमें 492 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को मेडिकल कालेज झांसी भेजे गए हैं। चार सैंपल ट्रूनॉट से और एंटीजन किट से 684 सैंपल लिए हैं। इनमें बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तहसील महरौनी के ग्राम निवारी निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या बढ़कर 3401 पहुंच गई है। इनमें 47 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3306 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 48 पॉजिटिव का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1446 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
शुक्रवार को टीमों द्वारा लिए गए 1180 सैंपल की जांच रिपोर्ट में एकक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
- डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट