फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेज बारिश में पानी के बहाव के साथ नाले में बह गई वृद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। खुले नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार रात को तेज बारिश के दौरान जलभराव से गुजर रही 70 वर्षीय महिला पानी के बहाव के साथ नाले में बह गई। रात में घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगर के चौबयाना मोहल्ला निवासी कपूरी (70) पत्नी स्व. रामप्रसाद रविवार देर शाम एक कार्यक्रम में शामिल होने पैदल जा रही थी। रात करीब आठ बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इसी दौरान सड़क पर फंसी कपूरी ने आसपास रुकने की कोशिश की लेकिन पानी के तेज बहाव से वह नियंत्रण खो बैठी और पानी के साथ नाला में बह गई। रात करीब 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने जानकारी की। पता चला कि वो कार्यक्रम में भी नहीं पहुंची है। बारिश बंद होने पर परिजन उसकी खोजबीन करने घर से निकले, तभी मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर दूर ध्रुवकुटी मंदिर जाने वाले रास्ते में उसका शव पड़ा मिला। शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें