फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घ की डंफर से दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : accident
विज्ञापन
महिला की सड़क दुर्घटना में मौत
विज्ञापन

ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मन्नू पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात डंपर की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी गुंपाबाई (78) पत्नी सालिगराम बृहस्पतिवार को कबाड़ा बीनने निकली थी, इसी दौरान दोपहर के समय हाईवे स्थित मन्नू पेट्रोल पंप के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के रिश्तेदार देवलाल अहिवार ने बताया कि मृतका के कोई संतान नहीं है। वह उसके पास रहती थी और कबाड़ बीनने का काम करती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें