ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिरकापुरा एवं कैलगुवां चौराहा के मध्य शहजाद नदी के पास हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुरईघाट कॉलोनी निवासी भगवानदास कुशवाहा (65) शनिवार सुबह घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। रविवार सुबह वह खिरकापुरा एवं कैलगुवां चौराहा के मध्य शहजाद नदी के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। संभावना जताई गई कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी होगी, जिसकी वजह से वह रात भर वहीं पड़ा रहा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां और चार बेटे हैं।