संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला जज चंद्रोदय कुमार ने कहा कि बार और बेंच के सहयोग से वर्ष 2019 से पहले के सारे मुकदमे निस्तारित करा दिए गए हैं। वह सोमवार को जिला बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में बोल रहे थे।
यहां तैनात जिला जज के अलावा एजीजे डकैती साबिस्ता अकिल, एडीजे एससी-एसटी एक्ट बाबर खान, एडीजे पॉक्सो एक्ट मेराज अहमद, एडीजे कुलदीप सिंह, एसीजेएम अक्षयदीप यादव, एसीजेएम सुरेखा का गैर जनपद स्थानांतरण हुआ था। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायिक अधिकारियों को फूलमाला पहना कर उन्हें विदाई दी। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बार सदस्यों के सहयोग की सराहना की। इस दौरान न्यायाधीश अरविंद कुमार, एडीजे प्रथम गुलाब सिंह, विशेष मजिस्ट्रेट बहादुर सिंह, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, महामंत्री महेंद्र जैन आदि मौजूद रहे।