फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नलकूप के लिए मुफ्त बिजली को जमा करना होगा पुराना बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। किसानों को निजी नलकूप के लिए मुफ्त बिजली का लाभ लेने को 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिजली बिल अदा करना होगा। ऐसे नलकूप कनेक्शन धारकों को लगभग 35 करोड़ रुपये जमा करना होगा। किसान अपने बिल किस्तों में भी अदा कर सकते हैं, इसके लिए 30 जून तक पंजीयन कराना अनिवार्य है।
बीते दिनों मुख्यमंत्री ने निजी नलकूप किसानों को मुफ्त बिजली देने की घोषणा की थी। इससे जिले के 6400 किसानों को लाभ मिलेगा। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने अधिकारियों को पत्र जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को 31 मार्च 2023 तक का बकाया बिल जमा करना होगा। इसे तीन से छह किस्त तक में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन शर्तों पर देनी होगी सहमति
- संयोजन पर लगेगा मीटर
- 31 मार्च 2023 तक के संपूर्ण बकाये का भुगतान
- केवाईसी की प्रकिया पूर्ण होगी
- निजी नलकूप संयोजन पर एक एलईडी व एक पंखा चला सकेंगे।
- स्वयं या परिवार के अन्य कनेक्शन का विवरण देना होगा।
-
निजी नलकूप को मुफ्त बिजली दिए जाने के संबंध में प्रबंध निदेशक का पत्र प्राप्त हो गया है। योजना का लाभ पाने के लिए किसान नजदीक के विद्युत कार्यालय पहुंच कर जानकारी ले सकेंगे।-संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें