फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिकारियों ने 21 उर्वरक दुकानों पर छापा मारा, तीन के लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को जिले की सभी संस्थागत और निजी क्षेत्र के थोक, फुटकर गोदामों पर उपजिलाधिकारी और उर्वरक निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जिसमें उपकृषि निदेशक वसंत कुमार दुबे ने जखौरा की छह दुकानों का निरीक्षण किया। जिसमें दुष्यंत जैन की दुकान में अनियमितता मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया। वहीं, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने तालबेहट में छह दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार दुकानों से उर्वरक के जांच के लिए नमूने लिए। दुकान बंद करके भागने पर एक का लाइसेंस निरस्त किया। इसके बाद महरौनी और मड़ावरा में चार दुकानों का निरीक्षण सोनू मंगल ने किया। इसके बाद पाली में अपर जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार और शैलेंद्र कुमार ने पांच दुकानों का निरीक्षण किया। इनमें एक दुकान के उर्वरक का नमूना लिया। अनियमितता पाए जाने पर उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया। इस तरह जिले में कुल 21 उर्वरक दुकानों का निरीक्षण कर छह का दुकानों के उर्वरकों नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें