फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अधिकारियों और समाजसेवी संस्थाओं ने 62 क्षय रोगियों को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर। मंगलवार को जिला क्षय रोग नियंत्रण केंद्र पर 62 क्षय रोगियों को गोद लिया गया। इन सभी रोगियों को पोषण आहार किट भी दिया गया। रोगियों को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी और आदिनाथ जैन मिलन शाखा बड़ा मंदिर आदि संस्थाओं ने गोद लिया।
विज्ञापन


वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेने का प्रावधान किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद ने कहा कि यह अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से गोद लिए मरीजों से नियमित फोन पर बात कर हालचाल लेने का आग्रह किया। जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ. रामनरेश सोनी ने कहा, क्षयरोग एक गंभीर समस्या है, लेकिन अब इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसका पूरा उपचार निशुल्क उपलब्ध है। समय से उपचार मिलने पर बीमारी पूरी तरह ठीक हो जाती है। उप जिला क्षयरोग अधिकारी डाॅ. सौरभ सक्सेना ने कहा, विभाग के पास क्षय रोग से निपटने की पूरी तैयारियां है। यहां 11 बलगम जांच केंद्र हैं, जो सभी सीएचसी व पीएचसी और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हैं। एक सीबीनाॅट व छह ट्रूनाॅट मशीन क्रियाशील हैं, जिससे एमडीआर के रोगियों को चिह्नित करने में आसानी होती है। एक्सरे जांच की सुविधा भी है। इस दौरान शिवराम सिंह, श्रेयांस जैन, विजय कुमार जैन, सुनील जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
ये हैं क्षय रोग के उपचार के संसाधन
बलगम जांच केंद्र - 11
सीबीनॉट मशीन - 01
ट्रूनॉट मशीन - 06
एक्सरे जांच केंद्र - 05
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें