पीरघाट बार्डर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
- फोटो : LALITPUR
पाली। कोरोना वायरस के मद्देनजर जिले की सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। डीएम और पुलिस अधीक्षक ने थाना बालाबेहट के अंतर्गत पीरघाट बार्डर का निरीक्षण किया। डीएम योगेश कुमार शुक्ल ने कहा कि बार्डर क्षेत्र से किसी तरह के आवाजाही पर प्रतिबंध है। इस पर कड़ी निगरानी रखी जाए। जनपद की सीमाओं को सील करने के संबंध में शासन के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाए। आसपास के गांवों व कस्बों में लॉकडाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया जाए। इसके बाद उन्होंने बालाबेहट थाना व क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष बालाबेहट मौजूद रहे।