रणछोड़ धाम मंदिर में मेला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मकर संक्रांति पर रणछोर धाम पर वार्षिक मेला की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने रणछोर धाम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों से मेले के प्रबंधन के संबंध में चर्चा की। कोविड गाइड लाइन के तहत संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण में उन्होंने पाया कि मेले में श्रद्धालुओं को आपात स्थिति के लिए मेडिकल हेल्प डेस्क ,एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, गोताखोरों, नाव आदि की व्यवस्था है। विभिन्न दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानें तथा स्टॉल लगाए गए। निर्देश दिए कि प्रसाद की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक लवकुश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
रणछोड़ धाम मंदिर में पूजा करने जाते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार- फोटो : LALITPUR