फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वाले 24 वाहन पकड़े

Fri, 26 May 2023 01:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ई -चालान से बचने के लिए वाहन चालक नंबर प्लेट से कर रहे छेड़छाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। चालान से बचने के लिए धड़ल्ले से फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। एआरटीओ ने विगत 30 दिनों में 217 भारी वाहनों को पकड़ा है। इनमें 24 ऐसे वाहन हैं, जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। एआरटीओ ने सभी वाहनों का चालान कर दिया है।
जिले में ललितपुर-झांसी हाईवे पर पिछले 30 दिनों में 24 मामले सामने आ चुके हैं। दरअसल, टोल प्लाजा से ओवरलोड वाहनों की निगरानी की जा रही है। यहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों की सूची परिवहन विभाग को दी जाती है। अप्रैल-मई के बीच एआरटीओ द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलाए गए चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने अप्रैल में 118 और मई में 99 वाहनों को बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के पकड़ा। इनमें 24 ऐसे वाहन हैं, जिन्होंने नंबर प्लेट से खिलवाड़ कर गलत नंबर लिखवाकर वाहनों का संचालन कर रहे थे। सभी वाहनों का चालान कर सीज करने की कार्रवाई की गई। इनमें ज्यादातर ट्रक और माल वाहक वाहन हैं। इनमें कई वाहन चालकों ने तो आगे और पीछे के नंबरों पर कालिख पोत रखी है या टेप चिपका रखा है। जिससे ऑनलाइन चालान से बच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना ही नहीं कई ने अपने वाहनों पर मोटरसाइकिल या कार के नंबर लिखवा रखे थे। एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि चालान से बचने के लिए वाहन चालक नए- नए पैंतरे आजमा रहे हैं। सभी का चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें