फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब जिला महिला अस्पताल में भी रीजेंट के अभाव में जांचें ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रतिदिन करीब 150 गर्भवती बिना जांच के हो रहीं वापस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित अस्पतालों में जिम्मेदारों की घोर लापरवाही मरीजों को भारी पड़ रही है। हालत यह है कि अब तक दो सप्ताह से जहां जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में रीजेंट (तरल पदार्थ) न होने से जांच ठप थीं, अब जिला महिला अस्पताल में भी जांच बंद हो गईं हैं। ऐसे में महिला अस्पताल से प्रतिदिन लगभग 150 गर्भवती महिलाएं बिना जांच के वापस हो रही हैं। इसके बाद भी विभागीय जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं।
जिला महिला अस्पताल में शहर के साथ ही सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती व अन्य सामान्य महिलाएं उपचार को आती हैं। ओपीडी प्रतिदिन लगभग 300 से 400 महिलाएं उपचार को आतीं हैं। इसमें लगभग 300 महिलाओं को चिकित्सक प्रतिदिन जांच की सलाह देतीं हैं। इनमें वर्तमान में रीजेंट (तरल पदार्थ) के अभाव में लगभग 50 फीसदी महिला मरीजों की जांच नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में महिला मरीज जांच को भटक रहीं हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं को अधिक दिक्कत हो रही है। कारण महिला को पीलिया होने पर शिशु को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में जांच न होना, घोर लापरवाही है। ऐसे में कई मरीजों को समुचित मात्रा में उपचार तक नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में जांच पड़ी ठप
- केएफटी
- एलएफटी
- लिपिड प्रोफाइल,
- सीआरपी
- एचबीए1सी
-
जिला अस्पताल में भी नहीं हो पा रहीं 12 दिन से जांच
जिला महिला ही नहीं पुरुष अस्पताल का भी हाल बेहाल बना हुआ है। यहां पर लगभग 12 दिनों से कई जांच पूरी तरह से बंद पड़ी हुई हैं। यहां पर आठ माह से डिजिटल एक्सरे बंद हैं। इसके बाद पैथोलॉजी में केएफटी (किडनी), एलएफटी (लिवर), विटामिन बी3 व विटामिन बी12 जांच भी बंद हैं। ऐसे में गंभीर बीमारियों के मरीजों को इलाज का संकट बना हुआ है।
-
फोटो- 03
कैप्सन- प्रियंका सिंह
जिला महिला अस्पताल में गर्भ अवस्था के दौरान होने वाली जांच कराने आए थे, यहां पर कई जांच नहीं हो पा रही हैं। अब किसी अन्य दिन जांच को आना होगा।
- प्रियंका सिंह
-फोटो- 02
कैप्सन- पुष्पा
अस्पताल में गर्भ अवस्था में अल्ट्रासाउंड जांच को अधिक देर तक बैठे रहे, इसके बाद पुरुष अस्पताल में कराया। पैथोलॉजी में केवल सीबीसी जांच मात्र ही हो सकी। अन्य जांच बाहर करना होंगी।
- पुष्पा
-

फोटो- 04
कैप्सन- जितेंद्र सिंह
महिला अस्पताल में परिवार की महिला को इलाज के लिए लाए थे, जहां पर चिकित्सक ने परामर्श के बाद जांच लिख दीं। पैथोलॉजी में पता चला, कि जांच नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

- जितेंद्र सिंह
-
पैथोलॉजी में जांच के लिए रीजेंट की मांग की गई है। पत्राचार भी किया गया है। जल्द ही व्यवस्था कर जांच नियमित रूप से शुरू कराईं जाएंगी।
- डॉ. मीनाक्षीसिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें