फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब मड़ावरा में गिरे ओले, बिछ गईं फसलें

Sun, 26 Mar 2023 11:59 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर-मड़ावरा-बिरधा। जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिले में रविवार दोपहर तक तेज धूप रही, लेकिन शाम को मड़ावरा तहसील क्षेत्र के चार गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से फसलें बिछ गईं। उधर बिरधा और जाखलौन क्षेत्र में किसान फसलों को सुरक्षित करने में जुट गए हैं।शहर में शाम को तेज हवा से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन मड़ावरा तहसील क्षेत्र के गांव टौरी, खेमरखेरा, भानुपुरा और बड़वार में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने लगी। खेत में काम कर रहे किसानों ने किसी तरह इधर-उधर भागकर अपना बचाव किया, लेकिन खेत में खड़ी गेहूं की फसल गिर गई। जानकारी पर देर शाम लेखपाल रुद्र प्रताप ने किसानों से जानकारी लेकर कहा कि चार खेतों में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र में तीसरी बार ओलावृष्टि होने से किसान चिंतित है। वह बची हुई फसल को सुरक्षित रखने के लिए कवायद कर रहे हैं। बिरधा प्रतिनिधि के मुताबिक देर शाम बादल तो रहे लेकिन बारिश नहीं हुई है। उधर, जाखलौन क्षेत्र में बादल होने से किसान बारिश को लेकर आशंकित है। उनका कहना है कि यदि बारिश हो गई तो यहां भी काफी नुकसान फसलों का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें