फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: अब आढ़ती समर्थन मूल्य से कम पर नहीं खरीद सकेंगे गेहूं, टीम करेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। समर्थन मूल्य से कम पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकेगी। किसानों को वाजिब कीमत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो प्रवर्तन दल के रूप में कार्रवाई करेगी।
बाजार में किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। नकद रुपयों की जरूरत के चलते किसान सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय बाजार में गेहूं बेचने को मजबूर हैं। मंडी में 2150 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल तक ही दाम मिल रहा है, जबकि शासन ने एमएसपी 2275 रुपये निर्धारित कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने 11 अप्रैल को पेज नंबर दो पर मंडी में गेहूं की कीमत कम... फिर भी बंपर आवक, शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, इसमें जीएसटी एसी व मंडी सचिव और जिला खाद्य विपणन अधिकारी को शामिल किया गया है। टीम लगातार बाजार व मंडी में निरीक्षण कर समर्थन मूल्य से कम में खरीद करने वालों पर कार्रवाई करेगी।
-
समर्थन मूल्य से कम पर गेहूं की खरीद नहीं की जा सकती, जो ऐसा करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- आरके त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें