फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हत्या नहीं, किशोरी ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आम के पेड़ पर फंदे से लटकी मिली किशोरी ने आत्महत्या की थी। वीडियोग्राफी के बीच चिकित्सकीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया, जिसमें इसकी पुष्टि हुई।
थाना जखौरा के मुहारा गांव की सीमा (15) पुत्री कैलाश कुशवाहा का शव शुक्रवार सुबह उसके खेत पर आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला था। पिता ने गांव के विपक्षी पर हत्या का आरोप लगाया था। हत्या और आत्महत्या के बीच उलझे इस मामले में मौत का सही कारण जानने के लिए शुक्रवार देर रात दो सदस्यीय चिकित्सीय टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार किशोरी की मौत रस्सी के फंदे से लटकने से होना पाया गया। आत्महत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। अब पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें